महाशिवरात्रि पर्व पर सक्ती में निकली शिव बारात, बारात में देवताओं संग झूमते नजर आए भूत-पिशाच


अग्रसेन चौक में हुई भव्य आरती, राधाकृष्ण मंदिर में गौरा-शंकर की जयमाला का कार्यक्रम
सक्ती। महाशिवरात्रि के अवसर पर सायं 6 बजे सक्ती रेलवे स्टेशन रोड से श्री राधाकृष्ण मंदिर तक शिवजी की भव्य बारात निकाली गई। विगत कई दशकों से निकाली जा रही शिवजी की बारात में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। महादेव की बारात दर्जनों भूत-पिशाच के साथ निकाली गई। बारात में शिव-स्वयंवर का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा विभिन्न देवी और देवताओं के रूप में कलाकार भी शामिल हुए। इस अवसर पर मित्र क्लब सक्ती के द्वारा संध्या 6 बजे से आशीर्वाद समारोह एवं स्वरूचि भोज का भी आयोजन किया गया।

समिति के अध्यक्ष विकास अग्रवाल विक्कू दुल्हन ने बताया कि महाशिवरात्रि के मौके पर 8 मार्च को शिवजी की भव्य बारात निकाली गई। इसमें हरियाणा, दिल्ली, कोलकाता और ओडि़शा, पुरी के कलाकारों को बुलाकर साज-सज्जा कराई गई थी। वे बाबा भोले के बारात का हिस्सा भी बने। नगरवासियों के द्वारा जगह जगह पर बारातियों के लिए जलपान के अलावा भांग और ठंडाई की व्यवस्था भी की गयी थी। सभी लोगों ने काफी मदद पहुंचाई है। इसके लिए पूरे शहरवासियों को बहुत बहुत बधाई है.
महाशिवरात्रि के मौके पर निकाली जा रही शिवजी की बारात को लेकर शहरवासियों में शाम से ही उत्साह चरम पर था। शिवजी की बारात के अग्रसेन चौक पहुंचने पर भव्य आरती की गई। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लोकप्रिय कलाकार सक्ती निवासी चेतन शर्मा और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती राधिका शर्मा ने शिव-पार्वती का किरदार निभाया। इस दौरान बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।


आसपास के ग्रामीण जन अपने परिजनों सहित भारी संख्या में पहुंचे बारात देखने..जांजगीर-चांपा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े, शक्ति क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू भी शामिल हुए शिव बारात में.
शिव बारात को लेकर श्रद्धालुओ मे विशेष उत्साह बना हुआ था । बारात मे शामिल होने श्रद्धालुओ में होड़ मची थी. नगर का हर नागरिक बारात मे शामिल होने आतुर था. बारात मे बच्चे . युवा युवती. महिलाएं. बुजुर्ग सभी वर्ग के लागो ने बारात मे शामिल हुये। इस अवसर पर जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े शक्ति क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू भी अपने समर्थकों के साथ शिव बारात में शामिल हुए ।
शिव बारात में शामिल सभी बाराती डीजे की धून पर अपने आप को रोक नही पाये और बाराती बनकर खूब नाचे इस दौरान शिव बारातियों का नगरवासियों ने जगह-जगह जलपान करवा कर भव्य स्वागत किया। वही शिव बारात को देखने आसपास से ग्रामीण जान भारी संख्या में बारात देखने पहुंचे जिससे सड़क के दोनों और हजारों की संख्या में भीड़ रही। बाहर से आए कलाकारों के द्वारा शानदार प्रस्तुति से शहर वासियों का मन मोह लिया कलाकारों ने अपनी कला का जीवंत प्रदर्शन किया तथा विभिन्न मुद्राओं में प्रदर्शन किया।

बच्चों ने भी शिव बारात का भरपूर आनंद लिया महाशिवरात्रि पर्व पर शाम को हजारो की संख्या में शिव बाराती स्थानीय रेल्वे स्टेशन स्थित परमेश्वरी धर्मशाला से आरंभ होकर अग्रसेन चौक, नवधा चौक, हटरी बाजार रोड, हास्पिटल रोड, होते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर पहुंची जहां शिव पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ. भगवान शंकर नन्दी पर सवार होकर निकले, भगवान शिव की पालकी यात्रा भी निकाली गई । जिसे देखने हजारो की संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित थे । वही शिव बारात में श्री गणेश भगवान ,श्याम बाबा ,मां काली, राधा कृष्ण, श्री राम सीता, श्री हनुमान जी सहित अन्य देवी देवताओं की अनुपम आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गयी साथ ही भूत पिचास राक्षसगण बारात में शामिल थे ।
बारात में कर्मा नृत्य ढोल ताशे, बैंड बाजा, डीजे की धून पर बाराती नाचते गाते शिव जी की जयकारे के साथ बारात में शामील थे। बारात का नगर के प्रमुख मार्गो से निकलते समय रास्ते में श्रद्धालुओ ने चाय, नाश्ता, ठंडा, शरबत, भजिया. समोसा. शीतल पेय, चाकलेट के साथ जगह जगह स्वागत किया साथ ही नगर के मार्गो पर स्वागत द्वार बनाऐ गये थे, महाशिवरात्रि पर नगर मे शिव बारात को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ था. जिसमे बारातियों ने पूरे हर्षोउल्लास के साथ शामिल होकर शिव बारात मे अधिक संख्या में शामिल वे वहीं पुलिस प्रशासन की तगड़ी व्यवस्था की वजह से शिव बारात का आयोजन सफलतापूर्वक सफल हो सका ।

इस बारात में भगवान शिव, पार्वती, ब्रह्मा, विष्णु, गणेश और शिव गण व भूत प्रेत की झांकियां देखने को मिलीं। हरियाणा-दिल्ली का अघोरी ग्रुप, कोलकाता से राधाकृष्ण की झांकी, लॉंगमेन कलाकार के अलावा पुरी का बैंडबाजा और वहां के कलाकार शिवजी की बारात में आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने रहे।
शिव बारात के राधाकृष्ण मंदिर पहुंचते ही पारंपरिक तरीके से महिलाओं द्वारा भगवान शिव का परछावन किया गया। इसके बाद शिव-पार्वती के जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजकों की तरफ से लगभग भंडारा का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।




