

सक्ती. सक्ती में प्रति वर्ष की भांति धूमधाम के साथ शिव बारात निकली गयी. इस अवसर पर शहरवासी बाराती और घराती बने. गाजे-बाजे के साथ जिले में शिव बरात निकाली गई. इस दौरान बम-बम भोले और हर-हर महादेव के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा. महिलाओं ने भगवान शिव का परछावन किया और मंगल गीत गाया. सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा.








