छत्तीसगढ़

मां चंद्रहासिनी से विजयश्री का आशीर्वाद लेकर भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने शुरू किया लोकसभा चुनाव प्रचार

  • चंद्रपुर पहुंचकर माता के दरबार मे माथा टेका

  • क्षेत्रवासियों की खुशहाली और अमन-चैन की कामना की

सक्ती। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े ने चंद्रपुर स्थित चंद्रहासिनी मंदिर में माता टेककर लोकसभा चुनाव का प्रचार शुरू कर दिया है। चंद्रपुर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने श्रीमती कमलेश जांगड़े का आतिशबाजी तथा पुष्प गुच्छ से जोरदार स्वागत किया तत्पश्चात चंद्रहासिनी मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और अमन-चैन की कामना की।

उन्होंने चुनाव प्रचार जहां चंद्रपुर से प्रारंभ किया, वहीं कार्यकर्ताओं के साथ घर घर प्रचार कर पुन: नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने व जांजगीर-चांपा लोकसभा में कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाने का आग्रह किया । जनसंपर्क के दौरान उन्होंने जनता से अपील की कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अबकी बार 400 पार का नारा सार्थक करना है ताकि देश के विकास और उन्नति में और भी ऐतिहासिक फैसले लिए जा सके। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के साथ लोकसभा के सह संयोजक एवं पूर्व विधायक (सक्ती) डॉ खिलावन साहू, चंद्रपुर विधानसभा की विधायक प्रत्याशी संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने भी आम नागरिकों से भाजपा को प्रचंड वोटों से विजयी बनाने की अपील की।

इस अवसर पर रूपा सिंहदेव नेतराम चंद्रा, पीतांबर पटेल चंद्रपुर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष ,रूद्र मैहर, भूपेन्द्र पटेल, घासीराम अग्रवाल, लोकेश साहू, आलोक पटेल, मनोज पटेल, रंजीत अजगले, गिरजा यादव, भानू बंजारे, दिनेश बरेठ,दिशु रात्रे, डॉ जागृति, कविता डडसेना दीपक ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles