भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के नेतृत्व में होगा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, मोदी सरकार के सपने होंगे साकार : अंकित अग्रवाल
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व दिग्गज बीजेपी नेता अंकित अग्रवाल ने जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े का किया समर्थन
सक्ती। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं दिग्गज बीजेपी नेता अंकित अग्रवाल ने जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े का समर्थन करते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा और मोदी सरकार के सपने साकार होंगे। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज नारी घर ही नहीं, बल्कि देश की शान बन भी बन रही हैं। लगभग हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियां बढ़ती जा रही हैं। भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगडे के नेतृत्व में भी क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। अंकित अग्रवाल अपने युवा साथियों के साथ भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगडे को जिताने जी जान से जुटे हुए हैं तथा विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार कर रहे हैं, वहीं पूरे लोकसभा क्षेत्र में उन्होंने चुनाव तक भाजपा युवा साथियों के साथ अपना कार्यक्रम भी निर्धारित कर लिया है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र से सक्ती विकासखंड के ग्राम पंचायत मसनिया निवासी श्रीमती कमलेश जांगड़े को अपना प्रत्याशी घोषित करने से जहां पूरे क्षेत्र में प्रसत्रता की लहर है, वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं दिग्गज बीजेपी नेता अंकित अग्रवाल ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि श्रीमती कमलेश जांगड़े भाजपा की राजनीति में प्रारंभ से ही सक्रिय रूप से कम कर रही हैं तथा तत्कालीन भूपेश बघेल की सरकार में उन्होंने आगे बढ़कर कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों का जमकर विरोध किया था।ं जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं।
बीजेपी नेता अंकित अग्रवाल ने कहा कि श्रीमती कमलेश जांगड़े एक योग्य प्रत्याशी के रूप में जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा का चेहरा है एवं हम सब मिलजुल कर उन्हें अपना सांसद चुनेंगे। उनके सांसद चुने जाने से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को हमारे क्षेत्र में साकार करने की दिशा में बल मिलेगा। अंकित अग्रवाल ने कहा कि कमलेश जांगड़े के राजनीतिक अनुभव का लाभ जहां पूरे क्षेत्र को मिलेगा तो वहीं वे पूरे जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सभी आठों विधानसभा क्षेत्र में प्रारंभ से ही राजनैतिक रूप से प्रवास करते आई हैं तथा उनका एक-एक मतदाता एवं एक-एक कार्यकर्ता से सीधा परिचय एवं संबंध है।
अंकित अग्रवाल ने कहा कि आज पूरे लोकसभा क्षेत्र का युवा वर्ग एवं महिला वर्ग श्रीमती कमलेश जांगड़े के साथ है तथा हम सभी का सौभाग्य है कि भारतीय जनता पार्टी ने ऐसी सक्रिय महिला को अपना प्रत्याशी बनाया है, जो सदैव भारतीय जनता पार्टी के हित के लिए एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रयासरत रहती हैं। अंकित अग्रवाल ने कहा कि श्रीमती कमलेश जांगड़े पूर्व में भी दो बार सरपंच रह चुकी हैं जिनके अनुभव का प्रत्यक्ष लाभ पार्टी को मिलेगा।
बीजेपी नेता अंकित अग्रवाल ने कहा कि आज केंद्र सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से आम जनता के कल्याण के लिए काम किया है तथा मोदी सरकार के इन कार्यों को देखते हुए पूरे देश में इस बार 400 से ऊपर लोकसभा की सीटों पर भाजपा जीतेगी तथा जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र में भी एक लाख से अधिक वोटो से चुनाव में जीत मिलेगी। अंकित ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे भारतीय जनता पार्टी के कमल छाप पर मोहर लगाकर श्रीमती कमलेश जांगड़े को अपना सांसद चुने तथा श्रीमती कमलेश जांगड़े के नेतृत्व में आने वाले दिनों में हम सभी मिलजुल कर क्षेत्र में तेजी से विकास करेंगे।




