राज्य पुलिस सेवा के 76 अधिकारियों के हुए तबादले, रमा पटेल होंगी सक्ती जिले की नई एडिशनल एसपी, गायत्री सिंह भेजी गई रायपुर, सुखनंदन राठौर बनाए गए दुर्ग जिला शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
सक्ती। छत्तीसगढ़ गृह एवं पुलिस विभाग मुख्यालय रायपुर ने 6 मार्च की देर शाम प्रदेश के 76 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के थोक में तबादले किए हैं, इस तबादले से जहां प्रदेश के लगभग सभी जिलों के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी प्रभावित हुए हैं, तो वहीं नवगठित शक्ति जिले में जिला गठन के पक्ष से एडिशनल एसपी के रूप में जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ अपना काम संभालने वाली श्रीमती गायत्री सिंह को रायपुर भेजा गया है। गायत्री सिंह के स्थान पर रमा पटेल सक्ती जिले की नई एडिशनल एसपी होंगी, वहीं राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी सुखनंदन राठौर को रायपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला दुर्ग में पदस्थ किया गया है। 06 मार्च की शाम हुए तबादले लोकसभा चुनाव के पूर्व आचार संहिता को देखते हुए इतने बड़े पैमाने पर किए गए हैं वहीं आने वाले दिनों में अब प्रदेश में पुलिस विभाग में और ट्रांसफर होने की संभावना जताई जा रही है।




