सक्ती। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में जिलास्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन आज सुबह 10 बजे से मालखरौदा दशहरा मैदान में किया गया, जिसमे अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों के समस्याओं का समाधान किया गया। लोगों ने यहां पहुंचकर शासन की योजनाओ की जानकारी लेने के साथ ही अपनी समस्याएं विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखीं।




