सक्ती। देवांगन युवा संगठन द्वारा माता परमेश्वरी पूजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित नागरिक कमल देवांगन के यहां पुराना औषधालय गली सक्ती मेंकुलदेवी माता परमेश्वरी पूजा का आयोजन किया गया। आज जलभरण कार्यक्रम के अवसर पर शोभा यात्रा प्रात: 700 बजे कमल देवांगन उनके निवास से महामाया मंदिर तक निकाली गयी जिसमें समाज के अतिथिगण व बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु शमिल हुए।
जलभरण शोभा यात्रा महामाया मंदिर पहुंचने पर देवांगन युवा संगठन द्वारा भव्य स्वागत कर सभी सामाजिक बंधुओ के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। ज्ञात रहे कि माता परमेश्वरी की कृपा से यह धार्मिक आयोजन हर वर्ष किसी ने किसी देवांगन परिवार के द्वारा कराया जाता है, जिसमें समाज के सभी सदस्य तन मन धन से सहयोग करते हैं।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में देवांगन युवा संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र, फणेन्द्र (सचिव) धनसाय (कोषाध्यक्ष) केशव (उपाध्यक्ष) सभी सदस्यों के साथ देवांगन समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




