छत्तीसगढ़

कांग्रेस को झटका : पीएम मोदी की नीति ‘सबका साथ-सबका विकास’ से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए दिनेश शर्मा

  • दिनेश शर्मा के भाजपा प्रवेश से जांजगीर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा और होगी सशक्त : मुख्यमंत्री

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने गमछा पहनाकर किया स्वागत

  • देशहित में कार्य कर रही भारतीय जनता पार्टी : दिनेश शर्मा

सक्ती। भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के नेतृत्व में रायपुर पहुंचे बाराद्वार के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं पूर्व विधायक डॉॅ. खिलावन साहू के द्वारा भगवा गमछा पहनाकर भाजपा में स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा भाजपा को आप जैसे सजग कार्यकर्ता की महती आवश्यकता थी। आपके भाजपा में शामिल होने से भाजपा के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे जांजगीर लोकसभा में विजयश्री का मार्ग प्रशस्त होगा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो देश हित में कार्य कर रही है और आज भारत को ऐसे ही सशक्त नेतृत्व करने वाले व्यक्ति की आवश्यकता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीतियों से प्रभावित होकर आज मैंने भाजपा में जाने का निर्णय लिया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता खिलावन साहू एवं जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने बताया कि सक्ती जि़ले के तीनों विधानसभा सीटों में दिनेश शर्मा का जबर्दस्त वर्चस्व के साथ जिले के विधान सभा, नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा किसी से छिपी नहीं है। दिनेश शर्मा एक सामाजिक कार्यकर्ता है और वे गांव नगर सहित हर वर्ग के व्यक्ति से सीधे जुड़े हुए हैं जिसका फायदा भी आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा। शर्मा जी के भाजपा मे प्रवेश से सक्ती जि़ले में भाजपा को और मज़बूती मिलेगी।

Related Articles