छत्तीसगढ़

महाशिवरात्रि पर्व पर सक्ती शहर में 8 मार्च को निकाली जाएगी शिवजी की भव्य बारात, जोर-शोर से चल रही तैयारियां

  • अध्यक्ष विक्कू दुल्हन ने कहा- ऐतिहासिक होगी शिवजी की बारात,, लोगों में उत्साह चरम पर

  • बारात में शामिल होने आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेजा न्योता

सक्ती। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहर में महाशिवरात्रि के अवसर पर 8 मार्च को सायं 6 बजे शिवजी की भव्य बारात निकाली जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बारात में शामिल होने आयोजन समिति ने निमंत्रण भेज दिया है। विगत कई दशकों से निकाली जा रही शिवजी की बारात में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था भी की जाएगी।

शिव बारात आयोजन समिति में अध्यक्ष विकास अग्रवाल विक्कू दुल्हन, विनय अग्रवाल किशोरी, निखिल अग्रवाल गोलू डीएम, मयंक अग्रवाल बालाजी, उमंग गोयल केएस, अमन डालमिया भाजपा नेता, अंकित अग्रवाल भाजपा नेता, विकास अग्रवाल पिंटू, अतुल देवांगन, विनय अग्रवाल एमआर, अनुराग अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, राजा सोनी, हेमंत अग्रवाल, सिद्धांत अग्रवाल, प्रांशु अग्रवाल, ऐश्वर्यं सोनी, रोहित अग्नवाल, भावेश अग्रवाल, आशीष गर्ग, अनीश गोयल, आकाश अग्रवाल, सुधांशु खेतान, श्रेयांश अग्रवाल, कृष्णा गर्ग, केशव अग्रवाल, विनायक अग्रवाल, सारांश अग्रवाल, जयदीप अग्रवाल, देवेश अग्रवाल बाबू, कृष्णा गोयल, आशीष अग्रवाल एवं शिवम अग्रवाल आयोजन समिति में शामिल किए गए हैं।

समिति के अध्यक्ष विकास अग्रवाल विक्कू दुल्हन ने बताया कि महाशिवरात्रि के मौके पर 8 मार्च को सायं 6 बजे गाजे-बाजे के साथ शहर के रेलवे स्टेशन से श्री राधाकृष्ण मंदिर तक ऐतिहासिक शिव बारात निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

अग्रसेन चौक में होगी शिवजी की भव्य आरती

छत्तीसगढ़ फिल्मों के लोकप्रिय कलाकार चेतन शर्मा और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती राधिका शर्मा

समिति के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि के मौके पर निकाली जा रही शिवजी की बारात को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। सक्ती से छत्तीसगढ़ फिल्मों के लोकप्रिय कलाकार चेतन शर्मा और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती राधिका शर्मा शिव-पार्वती की भूमिका में नजर आएंगे।

अग्रसेन चौक पहुंचने पर शिवजी की भव्य आरती की जाएगी। इस दौरान बम-बम भोले और हर-हर महादेव के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठेगा। इस बारात में भगवान शिव, पार्वती, ब्रह्मा, विष्णु, गणेश और शिव गण व भूत प्रेत की झांकियां देखने को मिलेंगी। हरियाणा-दिल्ली का अघोरी ग्रुप, कोलकाता से राधाकृष्ण की झांकी, लॉंगमेन कलाकार के अलावा पुरी का बैंडबाजा और वहां के कलाकार शिवजी की बारात में आकर्षण का प्रमुख केंद्र होंगे।

विकास अग्रवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था, इसलिए रात में शंकर की बारात निकाली जाती है। जिस तरह से एक कन्या का विवाह होता है, उसी तरह पूरे रीति रिवाज के साथ बारात निकलती है और फिर मंदिर में विवाह होता है। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।

शिव बारात के राधाकृष्ण मंदिर पहुंचते ही पारंपरिक तरीके से महिलाओं द्वारा भगवान शिव का परछावन किया जाएगा। इसके बाद शिव-पार्वती के जयमाला का कार्यक्रम संपन्न होगा। आयोजकों की तरफ से लगभग 10 हजार से अधिक लोगों के लिए भंडारा का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Related Articles