छत्तीसगढ़

नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ महंत ने विभिन्न ग्रामों के विकास के लिए की करोड़ों रुपये की अनुशंसा, ग्रामीणों में हर्ष की लहर

सक्ती। छग विधानसभा नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक सक्ती डॉ. चरण दास महन्त द्वारा जिला खनिज न्यास मद से सक्ती विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के विकास कार्य हेतु करेाड़ों रुपये की अनुशंसा की गई है, जिससें ग्रामीण में हर्ष व्याप्त है।

वरिष्ठ कॉग्रेस नेता गिरधर जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत नन्देली में नाली निर्माण पांच लाख, जाजंग में सी सी रोड़ पांच लाख, देवरी नवापारा खुर्द धनपुर भद्रिपाली सपनाईपाली में मंगल भवन हेतु प्रत्येक ग्रामो में पांच पांच लाख रतन पाली अमलडि़हा में मुक्ति धाम पांच लाख घोघरा मोहगांव में सी सी रोड पांच लाख रेडा में मुक्तिधाम पांच लाख कुरदा में सी सी रोड पांच लाख टेमर में सी सी रोड पांच लाख नन्दोरकला में सी सी रोड पांच लाख रुपए असौन्दा पचरी निर्माण चार लाख पचास हजार पतेरापाली खुर्द में मुक्ति धाम चार लाख नब्बे हजार चमरा बरपाली में सीसी रोड पांच लाख रुपए सकरेली खुर्द में मुक्तिधाम चार लाख नब्बे हजार ग्राम बोरदा में सीसी रोड हेतु नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत द्वारा अनुशंसा की गई है।

ग्रामीणों ने इस संंबंध में हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सक्ती विधायक डॉ. महंत की अनुशंसा पर उनके ग्रामों का विकास अब और तेजी से हो सकेगा। उनकी बहुप्रतीक्षित मांग भी अब जल्द पूरी हो जाएगी।

Related Articles