बाराद्वार के दिग्गज कांग्रेस नेता दिनेश शर्मा आज कांग्रेस को देंगे जोरदार झटका, रायपुर में करेंगे भाजपा प्रवेश
सक्ती/बाराद्वार। बाराद्वार शहर के प्रतिष्ठित अन्नपूर्णा परिवार के दिनेश शर्मा आज रायपुर में कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका देने वाले हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा की प्रेरणा से श्री शर्मा आज रायपुर में प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरण देव के समक्ष भाजपा में प्रवेश करेंगे।
ज्ञात हो कि बाराद्वार का अन्नपूर्णा परिवार दशकों से पूरे क्षेत्र की राजनीति में काफी प्रभाव रखता है एवं अविभाजित मध्य प्रदेश के समय की बात करें तो शुरू से ही अन्नपूर्णा परिवार के सभी वरिष्ठ जनों का कांग्रेस की राजनीति को बढ़ाने में अहम योगदान रहा है एवं पूर्व में अन्नपूर्णा परिवार के प्रमुख स्वर्गीय राजेश शर्मा ने भी आज कांग्रेस की राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तो वहीं इस परिवार के उमेश शर्मा, महेश शर्मा भी निरंतर कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रूप से अपना योगदान दे रहे है तथा अन्नपूर्णा परिवार के प्रमुख दिनेश शर्मा जो कि एक समाजसेवी, सेवाभावी तथा सक्रिय जन सेवक के रूप में पूरे क्षेत्र सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश में लोगों के बीच एवं व्यापारियों के बीच अपनी एक अलग पहचान रखते हैं तथा एक राइस मिलर होने के साथ ही जनता से उनके बहुत ही मधुर संबंध है एवं इसका लाभ कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी को सीधे तौर पर मिलेगा।
दिनेश शर्मा जहां सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर योगदान देते हैं तो वहीं उनका भाजपा प्रवेश पूरे सक्ती जिले में भारतीय जनता पार्टी के लिए कहीं ना कहीं अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के जमाने से यह परिवार कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहा है, भले ही राजनैतिक रुप से इस परिवार ने चुनाव में कभी भागीदारी न की हो, किंतु कांग्रेस की राजनीति में इस परिवार ने सदैव एक किंग मेकर की भूमिका निभाई है तथा यह परिवार राजनैतिक रूप से तन मन धन से कांग्रेस को समर्थन करते हुए सदैव समर्पित रहा है, किंतु छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के खास समर्थकों के रूप में माने जाने वाले अन्नपूर्णा परिवार के प्रमुख सदस्य का भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कहीं ना कहीं कांग्रेस के लिए भी नुकसानदेह साबित होगा।




