छत्तीसगढ़

सेमरा में श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत होंगे शामिल

स्व. खटबदन सिंह नागवंशी की वार्षिक पुण्यतिथि पर किया जा रहा आयोजन 

सक्ती/सेमरा। नागवंशी परिवार द्वारा स्व. खटबदन सिंह नागवंशी की वार्षिक पुण्यतिथि के अवसर पर 20 फरवरी से 28 फरवरी तक रमा उत्सव वाटिका, सेमरा, जिला जांजगीर-चांपा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचक के रूप में व्यास पीठ पर विराजमान भगवताचार्य पंडित किशोर शर्मा के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का लाभ जनमानस को प्राप्त हो रहा है।

कथा व्यास पर विराजमान श्री सीताराम महाराज का मुख्य यजमान सतीश सिंह नागवंशी (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मप्र शासन) व श्रीमती नीलम किरण सिंह (सहायक जिला आबकारी अधिकारी, छग शासन) ने पुष्प माला भेंट कर आशीर्वाद लिया। आज नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. चरणदास महंत सारागांव से यहां शाम 5.30 बजे पहुंचेंगे और वार्षिक श्राद्ध के मौके पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होंगे।

इसके पूर्व 20 फरवरी, दिन मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ गणेश पूजन, वेदी पूजन, आवाहन प्रतिष्ठा व गौकर्ण कथा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। 21 फरवरी 2024 बुधवार, माघ शुक्ल पक्ष 12 को नारद चरित्र, चौबीस अवतार श्री शुकदेव परीक्षित संवाद की कथा सुनाई गई। 22 फरवरी 2024 गुरूवार, माघ शुक्ल पक्ष 13 श्री कपिल अवतार, शिव सती चरित्र, धु्रव कथा, 23 फरवरी 2024 शुक्रवार, माघ शुक्ल पक्ष 14 जड़भरत चरित्र, अजामिल कथा, प्रहलाद चरित्र, नरसिंह अवतार का कथा व्यास ने मधुर वर्णन किया।

24 फरवरी 2024 शनिवार, माघ शुक्ल पक्ष 15 गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्रीराम कथा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सब, 25 फरवरी 2024 रविवार, फाल्गुन कृष्ण पक्ष 01 श्रीकृष्ण बाल लीला पूतना मोक्ष, महारास गोवर्धन पूजन, श्री रुख्मणी विवाह, 26 फरवरी 2024 सोमवार, फाल्गुन कृष्ण पक्ष 02 श्री द्वारिका लीला, राजसूय यज्ञ, सुदामा चरित्र, 27 फरवरी 2024 मंगलवार, फाल्गुन कृष्ण पक्ष 03 श्रीकृष्ण उद्धव संवाद, परीक्षित मोक्ष कथा उपरांत विश्रांति एवं चढ़ोत्री का कार्यक्रम होगा। 28 फरवरी 2024 बुधवार, फाल्गुन कृष्ण पक्ष 04 तुलसी वर्षा, हवन, गो पूजन सहस्त्रधारा, चीकट, ब्राम्हण भोजन, पूर्णाहूति होगी। 29 फरवरी 2024 गुरूवार, फाल्गुन कृष्ण पक्ष 05 वार्षिक श्राद्ध का कार्यक्रम रखा गया है।

श्रीमद्भागवत कथा के आयोजनकर्ता सतीश नागवंशी, मिथलेश सिंह, शिवेन्द्र सिंह, भूषण सिंह, कृष्णचंद, सुरेश सिंह, नरोत्तम सिंह नागवंशी एवं ग्राम सेमरा, सिऊड़, हरदी के समस्त नागवंशी परिवार ने अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर पुण्यलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Related Articles