डीएम परिवार की लाडली बेटी सौम्या अग्रवाल के डॉक्टर बनने पर मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने दी बधाई

सक्ती। शहर के प्रतिष्ठित डीएम परिवार व डीएम सेल्स सक्ती के संचालक रितेश अग्रवाल मूंचू की मेधावी बिटिया सौम्या अग्रवाल ने पुणे से मेडिकल की पढ़ाई कर डॉक्टर बनने में सफलता अर्जित की तथा 18 फरवरी को आए परिणामों में सौम्या ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर पूरे शहर को गौरवान्वित किया है।
सौम्या की इस उपलब्धि पर आज मारवाड़ी युवा मंच शक्ति के सदस्यों मनीष कथुरिया, रवि अग्रवाल, राजू अग्रवाल (मोटू मांगे), सुमित शर्मा, गज्जू डालमिया, अनुराग (भुरू), मुकेश अग्रवाल (साई कंप्यूटर) ने उनके निवास पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
सौम्या ने “सक्ती टॉप न्यूज” को बताया कि सफलता के शिखर तक पहुंचना उनका लक्ष्य है, लेकिन जरूरतमंदों की सेवा और लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उनकी प्राथमिकता है। ज्ञात रहे कि सक्ती शहर के प्रतिष्ठित डीएम परिवार में विगत महीनों ही युवा उद्योगपति उमेश अग्रवाल के लाडले सुपुत्र ने भी एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर पूरे परिवार को गौरवान्वित किया था।




