छत्तीसगढ़

*सक्ती के अनुभव देवांगन ने NEET में हासिल की शानदार सफलता, छत्तीसगढ़ में पांचवीं रैंक*

अनुभव देवांगन



सक्ती। नगर के होनहार विद्यार्थी अनुभव देवांगन ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का शानदार प्रदर्शन करते हुए NEET परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4743 हासिल की है। वहीं छत्तीसगढ़ में उन्होंने 5वीं पोजीशन प्राप्त कर अपने परिवार एवं सक्ती नगर का नाम गौरवान्वित किया है।

अनुभव देवांगन की इस उल्लेखनीय सफलता के बाद उनका चयन शासकीय मेडिकल कॉलेज, नागपुर में चिकित्सा शिक्षा के लिए हुआ है। उनकी सफलता से परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। अनुभव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन, शिक्षकों के आशीर्वाद तथा निरंतर मेहनत और लगन को दिया है।

अनुभव देवांगन के पिता सुभाष देवांगन एवं माता दीपमाला देवांगन ने अपने पुत्र की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अनुभव ने शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीरता और अनुशासन बनाए रखा। उसकी मेहनत का परिणाम आज सामने आया है और यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है।

अनुभव की इस उपलब्धि पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शासकीय मेडिकल कॉलेज नागपुर में प्रवेश के साथ अनुभव अब चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज की सेवा करने की दिशा में अपने कदम बढ़ाएंगे।

Related Articles