
सक्ती। नगर की प्रतिष्ठित व्यापारिक फर्म हजारीलाल गणेश राम अग्रवाल परिवार के युवा सदस्य शशांक अग्रवाल के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनने पर नगर में हर्ष का वातावरण है। शशांक अग्रवाल, गणेश लाल अग्रवाल के पौत्र तथा संतोष अग्रवाल के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर देश की प्रतिष्ठित सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार एवं नगर का नाम गौरवान्वित किया है।
शशांक की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों, समाज के वरिष्ठजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने कहा कि उनकी सफलता नगर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प एवं कठिन परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
खरकिया परिवार में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। परिजनों ने इसे पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताते हुए शशांक के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल करियर की कामना की है।
अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने भी समाज के लिए गौरव शशांक अग्रवाल को चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 🎉💐




