

सक्ती, 19 मई 2026। ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में 20 मई को प्रस्तावित ऑल इंडिया मेडिकल स्टोर बंद को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) सक्ती ने आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की है।
जिले के सभी मेडिकल स्टोर, जनऔषधि केंद्र, धन्वंतरि मेडिकल स्टोर एवं शासकीय अस्पतालों को आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं आपातकालीन स्थिति में दवा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जिम्मेदार सदस्यों की नियुक्ति भी की गई है।
CMHO ने आम नागरिकों से अपील की है कि घबराएं नहीं, केवल जरूरत के अनुसार ही दवाएं खरीदें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
आपातकालीन दवा व्यवस्था हेतु नियुक्त सदस्य
1. विजय झालमिया – सक्ती
मो. 9301233463
2. विनोद बंसल – सक्ती
मो. 7000292626
3. अर्जुन अग्रवाल – चंद्रपुर
मो. 9981158736
4. प्रमोद चंद्रा – मालखरौदा
मो. 9977668843
5. मनीष अग्रवाल – जैजैपुर
मो. 7987802440
6. परमसंत जांगड़े – हसौद
मो. 9758555665
7. पुलक साहू – डभरा
मो. 9300282955
8. कपिल अग्रवाल – बाराद्वार
मो. 7974756465




