छत्तीसगढ़

भावभीनी श्रद्धांजली

नगर निरीक्षक लखन पटेल के मित्र अमित शुक्ला का निधन, नगर में शोक की लहर



सक्ती। सक्ती नगर के नगर निरीक्षक लखन पटेल के अत्यंत करीबी मित्र एवं 2008 सब इंस्पेक्टर बैच के सदस्य श्री अमित शुक्ला के असमय निधन की खबर से नगर सहित मित्रों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन को सभी ने अपूरणीय क्षति बताया है।

स्वर्गीय अमित शुक्ला अपने मिलनसार, हंसमुख एवं कर्मठ स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके साथियों ने बताया कि वे हमेशा मित्रों और सहकर्मियों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे। उनके अचानक निधन से पूरे बैच एवं परिचितों में शोक का माहौल है।

नगर निरीक्षक लखन पटेल ने अपने शोक संदेश में कहा कि अमित शुक्ला एक सच्चे मित्र, सरल स्वभाव के व्यक्ति एवं प्रेरणादायी साथी थे। उनके साथ बिताए गए पल सदैव स्मृतियों में जीवित रहेंगे।

मित्रों एवं शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply