
सक्ती। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल अपने मित्रगणों के साथ सवारियां सेठ के दर्शन हेतु रवाना हुए। इस दौरान सभी ने मिलकर यात्रा का शुभारंभ किया और सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
इस यात्रा में उनके साथ अमित अग्रवाल, सरदार टिंकल भाटिया, कमल शर्मा, संजय बिहारी, श्रीकिशन अग्रवाल, प्रकाश क्रेशर एवं नागर अग्रवाल भी शामिल रहे। सभी श्रद्धालु मित्रगण उत्साह के साथ यात्रा पर निकले और एक साथ समूह फोटो भी लिया।
बताया जा रहा है कि यह धार्मिक यात्रा श्रद्धा और आस्था के भाव से आयोजित की गई है, जिसमें सभी श्रद्धालु सवारियां सेठ के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।





