छत्तीसगढ़

जिंदल वर्ल्ड स्कूल के होनहार छात्र कोमल अग्रवाल ने 10वीं सीबीएसई में 96% अंक लाकर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन


सक्ति। जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती के प्रतिभाशाली छात्र कोमल अग्रवाल ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96% अंक प्राप्त कर नगर, विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
कोमल अग्रवाल, पिता अमित अग्रवाल, चाचा सुमित अग्रवाल एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार श्री सेवा राम घासी राम अग्रवाल (नारियल वाले) के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने कोमल की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए बताया कि वह शुरू से ही एक मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्र रहे हैं। उनकी सफलता में निरंतर अभ्यास, शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है।
कोमल की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और सही दिशा में प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलती है। उनकी इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply