छत्तीसगढ़

*सीएसआर पहल के तहत प्राथमिक शाला टेमर का भव्य लोकार्पण*



सक्ती:- बैंक की पैन इंडिया सीएसआर (कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) पहल के अंतर्गत आज ग्राम टेमर (सक्ती) स्थित प्राथमिक शाला का भव्य रूप से लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर, सक्ती श्री अमृत विकास टोपनो उपस्थित रहे। उनके साथ शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदनी बाघ द्विवेदी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
बैंक की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आदर्श श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
साथ ही सक्ती शाखा के मुख्य प्रबंधक (Chief Manager) भी इस अवसर पर मौजूद रहे और उन्होंने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कलेक्टर महोदय ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की नींव है और इस प्रकार के प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देते हैं। उन्होंने बैंक की इस सीएसआर पहल की मुक्त कंठ से सराहना की।
जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदनी बाघ द्विवेदी ने कहा कि इस तरह की सुविधाएं बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करती हैं और ग्रामीण अंचलों में शिक्षा को मजबूती देती हैं।
क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आदर्श श्रीवास्तव ने कहा कि बैंक का उद्देश्य केवल बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाना भी है। उन्होंने बताया कि यह पहल देशभर में संचालित बैंक की सीएसआर गतिविधियों का हिस्सा है।
नव निर्मित एवं नव सुसज्जित विद्यालय भवन से क्षेत्र के बच्चों में पढ़ाई के प्रति विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली। बच्चों के चेहरों पर नई उम्मीद और आत्मविश्वास की झलक स्पष्ट दिखाई दी।
कार्यक्रम के अंत में बैंक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया तथा बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply