छत्तीसगढ़


छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई सक्ती के अध्यक्ष मुकेश बंसल की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आत्मीय मुलाकात..GST और व्यापारिक सरलीकरण पर हुई अहम चर्चा



सक्ती:- छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई सक्ती के अध्यक्ष मुकेश बंसल ने राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, विशेष रूप से GST से संबंधित व्यावहारिक समस्याओं और व्यापारिक सरलीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान अध्यक्ष मुकेश बंसल ने सक्ती सहित पूरे प्रदेश के व्यापारियों को GST के अंतर्गत आ रही तकनीकी जटिलताओं, अनुपालन प्रक्रिया की कठिनाइयों, नोटिस व्यवस्था तथा छोटे-मध्यम व्यापारियों पर बढ़ते दबाव से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने व्यापार को सुगम बनाने हेतु सरल नियम, व्यवहारिक समाधान और व्यापारी-हितैषी नीतियों की आवश्यकता पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यापारियों की भूमिका को राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि राज्य सरकार व्यापार एवं उद्योग के अनुकूल वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने चेंबर द्वारा रखे गए सुझावों पर गंभीरता से विचार करने तथा आवश्यक स्तर पर समाधान का भरोसा दिलाया।
यह मुलाकात सक्ती के व्यापारिक समुदाय के लिए अत्यंत सकारात्मक मानी जा रही है। व्यापारियों में उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में GST से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल होगी और प्रदेश में व्यापार को नई गति मिलेगी।
मुलाकात को लेकर सक्ती के व्यापारियों एवं चेंबर पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है और इसे व्यापार हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply