छत्तीसगढ़


कांग्रेस का मेगा मिशन 2028 शुरू — 41 जिलों के जिलाध्यक्ष बदले, रश्मि गबेल बनीं सक्ती की नई कमांडर!



सक्ती:
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए 41 जिलों के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी की। इस मेगा फेरबदल को पार्टी की आगामी राजनीतिक रणनीति का पहला कदम माना जा रहा है।

सक्ती जिले की कमान पूर्व मंडी अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीमती रश्मि गबेल के हाथों सौंपी गई है। रश्मि गबेल नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की करीबी हैं, पहले भी जांजगीर-चांपा जिले की जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं और चंद्रपुर विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी हैं।

कांग्रेस पार्टी ने अपने छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की उनकी शैली को देखते हुए इस जिम्मेदारी से नवाजा है। प्रदेश नेतृत्व ने भी उन्हें खुला समर्थन और भरोसा दिया है।

महिला नेतृत्व में नई ऊर्जा

रश्मि गबेल की नियुक्ति से सक्ती जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और नए जोश का संचार हुआ है। महिला नेतृत्व को मजबूत करने का यह कदम पार्टी में एक नई ऊर्जा का प्रतीक माना जा रहा है।

बधाइयों की झड़ी

उनके जिला अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसजनों में खुशी की लहर है। बधाई देने वालों में प्रमुख हैं—
पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा, दादू जायसवाल, गुलजार ठाकुर, सदेश्वर गबेल, उगेंद्र (पप्पू) अग्रवाल, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, नरेश गेवाड़ीन, अमित राठौर, राकेश रोशन महंत, भूरू अग्रवाल, कालू रघुनाथ, मेनका जायसवाल, अल्का जायसवाल, रीना अग्रवाल, रुकसाना बेगम सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता।

संगठन में बड़ा संदेश

41 जिलों के बड़े फेरबदल के साथ कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि पार्टी अब नए नेतृत्व, नई ऊर्जा और रणनीति के साथ 2028 की तैयारी में पूरी तरह जुट चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply