छत्तीसगढ़

शक्ति रियासत के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर



शक्ति (छत्तीसगढ़), 29 अप्रैल 2025: अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से शक्ति रियासत के राजा रहे एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने शक्ति स्थित हरि गुजर महल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और महल में ही रहकर इलाज करवा रहे थे।

राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे न केवल मध्यप्रदेश की दिग्गज राजनीति का हिस्सा रहे, बल्कि शक्ति रियासत के राजा के रूप में भी अत्यंत लोकप्रिय थे। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में भी उन्होंने लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई।

उनकी पहचान एक प्रभावशाली और दृढ़ नेता के रूप में थी। शक्ति क्षेत्र में उन्होंने विभिन्न धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना और संचालन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

स्थानीय जनता ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Related Articles

Leave a Reply