छत्तीसगढ़

हरितालिका तीज : पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

सक्ती। अखंड सुहाग और सौभाग्य के प्रतीक पर्व हरितालिका तीज का उत्सव सक्ती में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुहागन महिलाओं ने तीज के उपवास का निर्जला व्रत रखा। भगवान की पूजा अर्चना की तथा पति के लंबी उम्र का आशीर्वाद मांगा सुहागिनों ने एक साथ विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।

हरितालिका तीज के शुभ अवसर पर महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर अखंड सुहाग का कामना की। अपने पति के पांव छूकर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस पर्व को लेकर सुहागन महिलाओं में उत्साह का माहौल था। विशेष कर नव विवाहित महिलाओं में इस पर्व के उल्लास को लेकर दिन भर धूम रही। तीज पर्व को लेकर बाजार में भी जगह-जगह रौनक बनी हुई थी। नगर के सभी मंदिरों में भी पूजा करने के लिए व्रत करने वाली महिलाओं की भीड़ लगी रही।

Related Articles