छत्तीसगढ़

सक्ती जिले में अब नशे का कारोबार पड़ेगा ठण्डा…नशेडिय़ों ओर नशे के कारोबारियों के धरपकड़ में आई तेजी, प्रतिबंधित नशीली दवाई के साथ एक युवक गिरफ्तार

सक्ती। सक्ती नगर के वार्ड क्र. 8 निवासी एक युवक को मादक पदार्थ बेचने ग्राहक का इंतजार करते पुलिस ने धर दबोचा और उससे 115 पत्ता नशीली दवाई बरामद कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विदित रहे कि पुुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मनीष कुंवर (रापुसे) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध जुआ, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिए गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना सक्ती प्रभारी और साइबर सेल प्रभारी के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था, जिससे पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 08 सक्ती निवासी सूर्य प्रताप सिंह एक थैले में मादक पदार्थ नशीला कैप्सूल बिक्री हेतु सब्जी मंडी डोंगिया के पास ग्राहक के इंतजार में खड़ा है। पुलिस ने बिना विलंब किए मौकास्थल पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए अनुसार उससे कड़ी पूछताछ शुरू कर दी। आरोपी से 115 पत्ता प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बरामद किया गया।

उक्त नशीली टेबलेट के संबंध नोटिस देने पर आरोपी द्वारा कोई वैध कागजात व लायसेंस पेश नहीं किया गया। नतीजतन आरोपी सूर्य प्रताप सिंह को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर लेकर जेल भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक बृजेश तिवारी, थाना प्रभारी सक्ती, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में सउनि नजरियूस एक्का, प्रधान आर. उमेश साहू, प्रेम राठौर, आरक्षक जोगेश राठौर, गणेश साहू, यादराम चंद्रा, फारुख खान, राकेश राठौर, अलेक्स मिंज का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles