महिलाओं के खाते में 10 मार्च को आएगा महतारी वंदन योजना पैसा, साय सरकार जारी करेंगी पहली किस्त, CM कार्यालय ने X पर शेयर की जानकारी; 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा फायदा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त अब 10 मार्च को महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी शेयर की है। इससे पहले 8 मार्च और बाद में 7 मार्च की तारीख तय हुई थी, लेकिन प्रधानमंत्री का समय नहीं मिलने से कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा था।
महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को फायदा मिलेगा। महिलाओं का खाते में पहली किस्त के तौर पर एक हजार रुपए डाले जाएंगे।
पीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटी सरकार
नई तारीख के ऐलान के साथ ही अब प्रधानमंत्री की सभा को लेकर तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली महिलाओं को यह राशि जारी करेंगे। राजधानी समेत जिला और ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महिला सम्मेलन का आयोजन महतारी वंदन सम्मेलन के रूप में किया जाएगा। प्रधानमंत्री हितग्राहियों से वर्चुअली बात भी करेंगे।
रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय शामिल होंगे और महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की सभी पात्र विवाहित महिला हितग्राहियों के खाते में DBT के जरिए राशि ट्रांसफर करेंगे।




