छत्तीसगढ़

ग्राम डाडाई के लोगों ने पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा से मुलाकात कर भारी वाहनों के परिचालन के प्रतिबन्ध की रखी मांग

  • एसपी ने सहृदयता पूर्वक लिया संज्ञान… 

  • एसपी की पहल पर कलेक्टर ने नो एंट्री जोन घोषित करने की दी सहमति

सक्ती. राखड और कोयले के भारी वाहनों से परेशान हो चुके ग्राम डाडाई के निवासियों ने आज एसपी अंकिता शर्मा से मुलाक़ात कर इसके परिचालन पर प्रतिबन्ध लगाने और समस्या का त्वरित निराकरण करने की मांग की. एसपी ने उनकी समस्याओं को सहृदयतापूर्वक सुना और समस्या के निराकरण हेतु त्वरित पहल करते हुए सम्बंधित विभाग के अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये.वही एसपी की पहल पर कलेक्टर द्वारा इस क्षेत्र को नो एंट्री जोन घोषित करने की सहमति दे दी गयी है.

ग्राम डाडाई अचानकपुर ,आसोंदा और आस पास के ग्रामो से आये लोगो ने एसपी अंकिता शर्मा से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराया की इस मार्ग में राखड़ और भरी वाहनों की आवाजाही से सदैव दुर्घटना का भय बना रहता है. मार्ग में कई स्कूल भी हैं, जिनमे पढ़ने वाले छोटे बच्चों पर इन भारी वाहनों के कारण हमेशा एक्सीडेंट का खतरा मंडराता रहता है।इसके अलावा इन वाहनों के कारण राखड और डस्ट की भी समस्या हो रही है।गांव वालों ने कई बार विभिन्न कार्यालयों में इस हेतु करवाई का आवेदन भी दिया है,लेकिन कोई सुनवाई हुईं. दिनांक 22/2/24 को ग्राम आसोंदा और डाडाई में दो एक्सीडेंट की घटनाएं भी हुई।

इस समस्या को लेकर ग्राम डाडाई अचानकपुर ,आसोंदा और आस पास के लोग ग्राम सरपंच श्रीमती हेमंत राज के साथ पुलिस अधीक्षिका सक्ति अंकिता शर्मा जी से मिलने पहुंचे,। वहां पहुंचकर उन्होंने अपनी समस्या से अधीक्षिका सक्ति अंकिता शर्मा को अवगत कराया.

पुलिस अधीक्षिका महोदया ने गंभीरता से गांव वालों की समस्या को सुना और उनकी परेशानी को जायज बताते हुए, तत्काल संबंधित विभागों को उपरोक्त मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन को प्रतिबन्धित करने पत्र लिखने के निर्देश मातहतों को दिए।गांव वासी पुलिस अधीक्षिका से मिले सकारात्मक और सार्थक प्रतिक्रिया से बेहद खुश नजर आये.

डाडाई के सरपंच हेमंत राज ने कहा, की पुलिस अधीक्षिका महोदया अंकिता शर्मा जी ने गांव में भारी वाहनों की समस्या को गंभीरता से लिया है।गांव वाले इस समस्या को लेकर चक्का जाम की तैयारी कर रहे थे, लेकिन आज पुलिस अधीक्षिका जी ने उनकी समस्या को सुना और सार्थक कार्यवाही करने की बात कही है।यही नहीं उन्होंने नगर निरीक्षक सक्ति को चलित थाना संवाद लगाकर और समस्याओं को जानने के लिए निर्देश भी दिए,जिससे ग्राम वासियों को काफी अच्छा महसूस हुआ है और उन्होंने चक्काजाम नही करने का निर्णय लिया हैं।

पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा बताया कि,ने दमयू – डाडई रोड पर भारी वाहनों के चलने के कारण स्थानीय निवासियों को होने वाली समस्याओं को लेकर जिलाधीश महोदया से उनकी चर्चा हुई है, और उन्होंने इस मार्ग को भारी वाहनों के लिए नो एंट्री जोन घोषित करने पर सहमति जताई है।सभी भारी वाहन जल्दी ही सिर्फ हाईवे रोड से गुजरेंगे और इस रोड पर प्रवेश स्थान पर भारी वाहनों के लिए अवरोधक बेरियर्स भी लगाए जायेंगे।

ग्राम वासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए एवम इस मुद्दे की संवंदनशीलता को देखते हुए इस पर त्वरित निर्णय पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की पहल पर जिलाधीश श्रीमती नुपुर राशि पन्ना ने लिया है, इससे सभी ग्रामवासियों ने हर्ष प्रकट करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

 

 

Related Articles