राजनीति

विकाश अग्रवाल(दुल्हन) ने नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष पद हेतु भाजपा से पेश की अपनी दावेदारी  जिलाध्यक्ष के नाम नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के सामने पेश करी अपनी दावेदारी….

सक्ती: बिग ब्रेकिंग..जैसे जैसे नगर पालिका चुनाव की सरगर्मी तेज होती जा रही है वैसे वैसे सभी राजनीतिक पार्टियों के दावेदारों की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा है। शक्ति नगर पालिका सामान्य होते ही नए और उभरते चेहरे जहां सामने नजर आ रहे है। वहीं लोगों को भी इस चुनाव में नए नए उभरते लोगों को राजनीति में देखने का मौका मिल रहा है ।आज नगर के व्यवसाई दुल्हन साड़ी शो रूम, जनता क्लॉथ के संचालक रामनारायण अग्रवाल जी के सुपुत्र विकाश अग्रवाल(विक्कू) जो मोदी भक्त  के नाम से जाने जाते है। उन्होंने अपनी दावेदारी अपने सभी शुभचिंतकों के साथ नगर मंडल अध्यक्ष के सामने पेश की।विकास अग्रवाल(विक्कू) जो की जाना पहचाना और चर्चित चेहरा है राजनीतिक की बात करें तो वह मोदी भक्त के नाम से जाने पहचाने जाते हैं। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते हैं। युवाओं की पूरी फौज इनके साथ है। अग्रसेन जयंती में अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके और नगर में अग्रवाल समाज में अच्छी पकड़ भी रखते है। शिव बारात में अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके। मित्र क्लब सामाजिक संस्था के अध्यक्ष के रूप में विगत कई वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लगभग 22 सालों से हटरी चौक दुर्गा उत्सव समिति में अपनी प्रमुख भूमिका निभाते हैं। लोगों के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहने वाले विकास अग्रवाल को भाजपा अगर अपना प्रत्याशी बनती है। तो वह एक मजबूत एवं युवाओं में नई ऊर्जा भरते हुए  उभर कर सामने आएंगे ऐसा जन चर्चा में विषय बना हुआ है।

नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु विकाश अग्रवाल ने पेश किया अपना बायो डाटा

Related Articles

Leave a Reply