नगरीय निकाय चुनाव 2024 : मतदाता सूची तैयार करने चरणबद्ध कार्यक्रम तैयार, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपील अधिकारी की हुई नियुक्ति

सक्ती। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों के लिए आगामी आम निर्वाचन माह दिसम्बर 2024 में सम्पन्न होगा। जिसकी प्रारंभिक तैयारी प्रारंभ हो चुकी है। इसी तारतम्य में आयोग द्वारा नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिए मतदाता सूची तैयार करने के लिए चरण बद्ध कार्यक्रम तैयार किया गया है।
कार्यक्रमानुसार सर्व प्रथम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सक्ती द्वारा मतदाता सूची तैयार करने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपील अधिकारी की नियुक्ति की गई है। नगर पालिका परिषद सक्ती के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सक्ती को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसीलदार सक्ती को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है।
इसी तरह नगर पंचायत बाराद्वार और जैजैपुर के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सक्ती को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। नगर पंचायत बाराद्वार के लिए तहसीलदार बाराद्वार सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाए गए हैं तथा तहसीलदार जैजैपुर को नगर पंचायत जैजैपुर के लिए सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है।
नगर पंचायत अड़भार के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मालखरौदा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसीलदार अड़भार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। नगर पंचायत डभरा व चंद्रपुर के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) डभरा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार डभरा व तहसीलदार चंद्रपुर को संबंधित नगर पंचायत क्षेत्र के लिए सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है।




