कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े के कुशल नेतृत्व में कोरबा में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार




कोरबा। लोक निर्माण विभाग (PWD) कोरबा द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों में इन दिनों उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिल रही है। कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता एवं सतत मॉनिटरिंग के चलते विभागीय कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता का बेहतर समन्वय नजर आ रहा है।
इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी अजय पहाड़ी एवं उप अभियंता गंधर्व के मार्गदर्शन में जिला खनिज न्यास (DMF) मद से गिधौरी-चारपारा में पुल-पुलिया सहित विभिन्न निर्माण कार्य तेजी और गुणवत्ता के साथ संपन्न कराए जा रहे हैं। अधिकारियों की सक्रियता और नियमित निरीक्षण के कारण कार्यों में न केवल गति आई है, बल्कि निर्माण की गुणवत्ता भी उच्च स्तर की सुनिश्चित हो रही है।
ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे इन विकास कार्यों से ग्राम पंचायत के सरपंच सहित समस्त ग्रामवासी बेहद प्रसन्न नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से जिस बुनियादी सुविधा की प्रतीक्षा थी, वह अब साकार हो रही है। पुल-पुलिया निर्माण से आवागमन सुगम होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
स्थानीय लोगों ने कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े सहित समस्त विभागीय टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कोरबा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिली है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा इस प्रकार के जनहितकारी कार्य भविष्य में भी इसी गुणवत्ता और प्रतिबद्धता के साथ जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।


