छत्तीसगढ़

शासकीय वेद‌राम महाविद्यालय में जनजाति गौरव समारोह का हुआ आयोजन

Sakti. शासकीय वेद‌राम महाविद्यालय में “जनजातीय गौरव माह” के अन्तर्गत जनजाति गौरव समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती विद्या सिदार (राष्ट्रीय कार्य. सद. अनु. जनजाति मोर्चा भाजपा एवं मध्यप्रदेश सह प्रदेश प्रभारी) उपस्थित रही तथा महाविधालय के प्राचार्य डॉ. बी.डी जांगडे सर के अध्यक्षता में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि ने बताया की जनजातीयों की किस प्रकार से इतिहास रही है तथा बिरसा मुंडा जी के जीवन काल पर प्रकाश डाला तो वहीं अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य सर ने जनजातियों के संस्कृति एवं धरोहर की सहेज कर रखने की बात कही !

कार्यक्रम संयोजक श्री वासुदेव अक्का सर तथा सह संयोजक डॉ. के. मैत्री मेडम ने वर्तमान जनजातीय स्थिति तथा सुधार हेतु निरंतर प्रयत्न करते रहने की सलाह दी!

कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफैसर श्री सी. आर. कोसले, श्री एल.आर. कोसरिया, श्री आर. के. कुरे, श्री आर. आर. खुटे सर तथा समस्त प्राध्यापक एवं सहा. प्राध्यापक तथा छात्र/छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related Articles