
बोड़ासागर गांव के पास हुआ हादसा, रायगढ़ के काली पूजा मेला घूमने जा रहे थे तीनों युवक
सक्ती। फगुरम चौकी क्षेत्रान्तर्गत बोड़ासागर गांव के निकट एक ट्रक और बाइक के बीच हुई जबर्दस्त भिड़ंत होने में बाइक सवार 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घायलावस्था में डभरा अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम जशपुर निवासी 3 युवक गिरजा राम माली, नरेश माली और डोलीराम माली बाइक में सवार होकर रायगढ़ के चपले गांव काली पूजा मेला घूमने जा रहे थे। इसी दौरान फगुरम चौकी क्षेत्रान्तर्गत बोड़ासागर गांव के निकट सामने से आ रहे ट्रक से मोटर सायकल की जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें डभरा अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा तत्काल मृत घोषित कर दिया गया।




