छत्तीसगढ़

जिले के सभी धान उर्पाजन केंद्रो में पर्याप्त मात्रा में हैं बारदानों की उपलब्धता, धान उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय करने उत्साहपूर्वक पहुंच रहे जिले के किसान

सक्ती।  कलेक्टर अमृत प्रकाश तोपनो द्वारा जिले में सुव्यवस्थित धान खरीदी करने तथा किसानों को धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की परेषानी न हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर द्वारा जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित रखे जाने के निर्देश दिए गये हैं।

जिला विपणन अधिकारी सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिला सक्ती में 52 लाख क्विंटल अनुमानित खरीदी होने की संभावना है, इस हेतु नये बारदाने 90 प्रतिशत आवश्यकतानुसार समस्त उपार्जन केन्द्रों में पहुँचा दिये गये है और साथ ही आगामी 15 दिवस की खरीदी के लिए पुराने बारदाने की व्यवस्था समस्त उपार्जन केन्द्रों में कर दी गई है। इस प्रकार जिले के सभी धान उर्पाजन केंद्रो में पर्याप्त मात्रा में बारदानों की उपलब्धता हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में सभी किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल तक कि धान खरीदी की जा रही हैं। जिससे जिले के किसान खुश हैं और वे उत्साहपूर्वक धान उपार्जन केंद्रों में अपना धान विक्रय करने पहुंच रहे हैं। डभरा विकासखण्ड क्षेत्र के निमोही ग्राम के निवासी किसान श्री राजकुमार डडसेना धान खरीदी केन्द्र सिंघीतराई केन्द्र क्रमांक 1087 में 66 क्विंटल धान बेचने के लिए पहुंचे थें। किसान श्री राजकुमार डडसेना ने कहा कि धान खरीदी केन्द्र सिंघीतराई में धान खरीदी की अच्छी व्यवस्था है किसानों के लिए सारी आवश्यक सुविधा उपलब्ध है। धान अच्छे से खरीदी केन्द्र में पहुंचते ही तौल हो गया, साथ ही साथ यहां पानी एवं अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध है। साथ ही किसानो के बैठने के लिए छायादार किसान कुटीर भी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि धान विक्रय में उपार्जन केंद्र के प्रभारी और कर्मचारीयों द्वारा बहुत ही अच्छे से सहयोग किया जा रहा है। इसके लिए किसान श्री राजकुमार डडसेना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है।

 

Related Articles