गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नम: …तो स्वामी आत्मानंद कन्या स्कूल की छात्राएं करेंगी धरना प्रदर्शन !

-
शिक्षकों का स्थानांतरण रोकने की मांग लेकर कलेक्टोरेट पहुंची स्वामी आत्मानंद कन्या स्कूल की छात्राओं ने कलेक्टर और डीईओ को सौंपा ज्ञापन
-
कहा- शिक्षकों के स्थानांतरण से विद्यार्थियों के भविष्य पर मंडरा रहे संकट के बादल, मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे धरना प्रदर्शन
सक्ती। सक्ती जिले के स्वामी आत्मानंद कन्या स्कूल हसौद के दो शिक्षकों के ट्रांसफर हो जाने से छात्राओं के भविष्य पर संकट खडा हो गया है। छात्राओं ने ट्रांसफर हुए शिक्षकों को यथावत रखने कि मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी व कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा हैं, छात्राओं का कहना है कि स्कूल में शिक्षकों की कमी है वही ट्रांसफर किए गए शिक्षकों के पढाई से वे संतुष्ट हैं, अब अचानक उनके हटाये जाने से उनकी पढाई प्रभावित हो रही है। आने वाले कुछ ही महिनों में परीक्षा होना है ऐसे में शिक्षकों के ट्रांसफर को रोके जाने की मांग की है। मांगे माने नही जाने पर धरना-प्रदर्शन की बात कही हैं।
गौरतलब हो कि सक्ती डीईओ ने स्वामी आत्मानंद कन्या स्कूल हसौद के धजा राम लहरे (व्याख्याता जीव विज्ञान) और अरूण कुमार जायसवाल (व्याख्यात भुगोल) को उनके मूल पदस्थापना से हटाकर किकिरदा और जैजैपुर स्थानतरण कर दिया है। इसकी जानकारी जब छात्राओं को हुई तो उन्हें अपनी पढाई प्रभावित होने की चिंता सताने लगे जिसको लेकर बड़ी संख्या में छात्राएं डीईओ और कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे।
छात्राओं ने बताया कि व्याख्याता धजा राम लहरे और अरूण कुमार जायसवाल के पढाई से वे संतुष्ट हैं, आने वाले कुछ ही महिनों में परीक्षा होना है अब अचानक उनके हटाये जाने से उनकी पढाई प्रभावित होगी, इसलिए कलेक्टर, डीईओ को ज्ञापन सौंप कर उन्हें यथावत रखने कि मांग की है वहीं राजनितिक दबाव में व्याख्यात धजा राम लहरे, और अरूण कुमार जायसवाल को हटाये जाने कि बात भी सामने आ रही है।




