छत्तीसगढ़

सक्ती के अनूप शर्मा का रायपुर में हुआ अंतिम संस्कार

सक्ती/रायपुर । सक्ती शहर के प्रतिष्ठित शर्मा परिवार के अशोक शर्मा वर्तमान निवासी रायपुर के सुपुत्र अनूप शर्मा (उम्र 30 वर्ष) का 14 अक्टूबर की रात्रि राजधानी रायपुर में आकस्मिक निधन हो गया, तथा अनूप शर्मा का अंतिम संस्कार  15 अक्टूबर 2024 दिन- मंगलवार को दोपहर उनके वर्तमान गृह निवास अशोका रत्न, पंचरत्न बिल्डिंग, ब्लॉक B 602 शंकर नगर रायपुर से अंतिम संस्कार यात्रा निकलकर देवेंद्र नगर मुक्तिधाम पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

अशोक शर्मा वर्तमान में गौंड ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर के उपाध्यक्ष थे, एवं अनूप शर्मा के निधन पर गौंड ब्राह्मण समाज सहित रायपुर सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं सक्ती के भी विभिन्न संगठनों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, ज्ञात होगी अनूप शर्मा मृदुभाषी, मिलनसार, व्यक्तित्व के धनी थे तथा वे पूर्व में सक्ती शहर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के भी सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर चुके हैं एवं उनके पिता अशोक शर्मा शक्ति शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति समाजसेवी तथा साप्ताहिक अखबार ( ए टू जेड) के संपादक पत्रकार रहे हैं l

Related Articles