छत्तीसगढ़

महात्मा ज्योतिबा फूले शिक्षा रत्न अवार्ड से सम्मानित किए गए शिक्षक जगदीश प्रसाद गबेल

सक्ती। भारतीय संविधान दिवस के 75 वें सालगिरह के मौके पर भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में जगदीश प्रसाद गबेल शिक्षक को सक्ती जिला से महात्मा ज्योतिबा फूले शिक्षा रत्न अवार्ड 2024 से अंलकृत कर सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय इस कार्यकम मे श्री गबेल सक्ती चिला के शासकीय प्राथमिक शाला बगबुडवा में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ है। शिक्षा रत्न अवार्ड के साथ-साथ मोमेंटो, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह आदि प्रदान किया गया जो शिक्षा जगत व सक्ती जिले के लिए गौरव का विषय है।

जगदीश प्रसाद गबेल डोडकी निवासी श्याम स्वीट्स के संचालक नगेश्वर प्रसाद गबेल के बडे भाई हैं। भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष जी.आर. बंजारे ज्वाला है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हाई कोर्ट उच्च न्यायालय बिलासपुर के सेवानिवृत्त जज एस. आर. रात्रे उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि डॉ. आर.के. सुकदेव के करकमलों से अवार्ड प्रदान किया गया। श्री गबेल को अवार्ड प्रदान किए जाने से विकासखंड शिक्षाधिकारी के.पी. राठौर, रामकुमार राठौर, प्रधान पाठक, श्रीमती ममता जेसवानी, श्रीमती शशी राठौर, अनिल राठौर, भूषण सिदार शिक्षक श्रीमती लक्ष्मीन राठौर, शैक्षिक समन्वयक मदन मोहन जायसवाल आदि जिले के कई शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles