
सक्ती। शासकीय प्राथमिक शाला बगबुडवा जिला सक्ती छ.ग. के सहायक शिक्षक डोडकी निवासी जगदीश प्रसाद गबेल को बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी (न्यास) आगरा उत्तरप्रदेश द्वारा शिक्षा, शैक्षणिक उच्चतम उपलब्धियों के प्रति समर्पित उल्लेखनीय सेवा को लेकर पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति सम्मान 2024 से नवाजा गया है।
शिक्षक जगदीश प्रसाद गबेल को प्रेरक और रचनात्मक कार्यों के लिए पं.जवाहरलाल नेहरू स्मृति सम्मान 2024 प्रदान किया गया है। पिछले वर्ष 2023 मे इसी संस्था द्वारा बृजभूषण अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया गया था। जगदीश प्रसाद गबेल को अवार्ड दिए जाने से डॉ. दुर्ग गबेल, श्रीमती पुष्पा गबेल स्टाम्प वेंडर, अश्वनी गबेल बिलासपुर, डॉ.नकुल राम गबेल, धरनीधर गबेल खरसिया,पुनी राम गबेल, गोपी राम गबेल, सरोजनी स्टाफ नर्स कोरबा, नूतन संजय गबेल राजनांदगांव, नंद कुमार डनसेना शिक्षक, गौतम नेताम, मनोज गबेल ब्याख्याता रायगढ़ ,रवि गबेल आचार्य लीलाधर गबेल, शिक्षा संकुल केन्द्र नन्दौर खुर्द, कन्या सक्ती शाला परिवार शासकीय प्राथमिक शाला बगबुडवा साहित्यकार, शिक्षक बंधु व डोडकी ग्रामवासियों व स्नेहीजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।




