छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भरी टाटा मैजिक पलटी, जांच में जुटी हसौद पुलिस

हसौद। सक्ती जिले के ग्राम हसौद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भरी टाटा मैजिक अनियंंत्रित होकर पलट गई। वाहन में 18 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सवार थे, जिनमें से 15 कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है, वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हसौद में गैस एजेंसी के निकट यह हादसा हुआ। वाहन के पलटने के बाद अफरा तफरी मच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि हड़ताल में शामिल होने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का दल सक्ती की ओर रवाना हुआ था, लेकिन वाहन के अनियंत्रित होने की वजह से यह हादसा घटित हो गया।

Related Articles