छत्तीसगढ़
सक्ती जिले में छग गृह निर्माण मंडल की समस्त बैठकों हेतु विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए गए सुरेश कुमार अग्रवाल

सक्ती। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने नगर के कांग्रेस नेता सुरेश कुमार अग्रवाल पिता रामेश्वर दास अग्रवाल, निवासी वार्ड नं. 16 झुलकदम रोड सक्ती, जिला सक्ती को सक्ती जिले में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल की समस्त बैठकों के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। नेता प्रतिपक्ष श्री महंत की अनुपस्थिति में सुरेश कुमार अग्रवाल आयोजित बैठकों में शामिल होंगे। उनकी नियुक्ति पर सुरेश अग्रवाल के शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।




