छत्तीसगढ़

लिमतरा सरपंच के निवास में श्रीमद्भागवत कथा महापुराण यज्ञ का आयोजन 15 नवम्बर से

सक्ती। ग्राम लिमतरा सरपंच राजेन्द्र साहू के निवास में 15 नवम्बर से श्रीमद्भागवत कथा महापुराण यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथाव्यास पं. तारेन्द्र कृष्ण महाराज कुरूद धमतरी के मुखारविंद से कथा का प्रसंग सुनाया जाएगा। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से राधे कृपा तक कथा आयोजित की जाएगी। ग्रामीण अंचल में हो रहे इस तरह के आयोजन से लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है।

शुक्रवार 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महापुराण यज्ञ का शुभारंभ होगा। इसी दिन वेदी पूजन, परीक्षित जन्म और बाराह अवतार की कथा सुनाई जाएगी। 17 नवम्बर, रविवार को पं. तारेन्द्र कृष्ण महाराज अजामिल कथा और भक्त प्रहलाद चरित्र व्याख्यान की कथा सुनाएंगे। इसी तरह 19 नवंबर दिन मंगलवार को कृष्ण बाललीला, माखन चोरी, महारास छप्पन भोग, 21 नवंबर दिन गुरूवार को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, कथा विश्राम, चढोत्री, 16 नवंबर शनिवार को कपिल उपाख्यान, धु्रव चरित्र, जड़भरत कथा, 18 नवंबर सोमवार को वामन अवतार, श्रीराम कथा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 20 नवंबर बुधवार को कंस वध, उद्धव गोपी संवाद, रूकमणी मंगल कथा, 22 नवंबर शुक्रवार को गीता, हवन, तुलसीवर्षा एवं सहस्त्रधारा का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य यजमान राजेन्द्र साहू (सरपंच), उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ज्योति साहू ने उनके गृह प्रांगण में आयोजित भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं से जुड़ी कथा को सुनने व अधिकाधिक संख्या में यज्ञ व कथा में भागीदार बनने की अपील जनमानस से की है।

Related Articles