केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से मिले वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल, विभिन्न जन समस्याओं से कराया अवगत : आवश्यक पहल करने केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन

तुर्रीधाम एवं दमाऊ धारा को पर्यटन स्थल के रूप विकसित करने, सक्ती से अयोध्याधाम के लिए यात्रियों का रेलवे कोटा बढ़ाने, टेमर व सोंठी रेलवे फाटक में जल्द ओवरब्रिज निर्माण प्रारंभ करने की मांग
सक्ती। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल ने 16 नवंबर को सक्ती प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से मिलकर जन समस्याओं से संबंधित विभिन मांगों से अवगत कराया, जिस पर आवश्यक पहल किए जाने का मंत्री ने आश्वासन भी दिया।
भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल ने केंद्रीय शहरी मंत्री तोखन साहू को बताया कि सक्ती विकासखंड के तुर्रीधाम एवं दमाऊ धारा प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए तथा तुर्री धाम बाबा भोलेनाथ की नगरी है जहां प्रतिवर्ष विभिन्न बड़े धार्मिक आयोजन हो रहे हैं, एवं दमाऊ धारा भी नैसर्गिक एवं प्राकृतिक छटाओ से घिरा हुआ क्षेत्र है।
रामअवतार अग्रवाल ने कहा कि शक्ति शहर में टेमर रेलवे फाटक एवं सोंठी रेलवे फाटक में रेल ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य आज तक प्रारंभ नहीं हो पाया है,उसे भी अविलंब प्रारंभ कराया जाए जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सके तथा रामावतार अग्रवाल ने बताया कि शक्ति जिले में अयोध्या धाम जाने हेतु यात्रियों का कोटा आवंटन काफी कम है इसे भी बढ़ाया जाना चाहिए एवं न्यूनतम प्रति यात्रा डेढ़ सौ लोगों का कोटा होना चाहिए जिससे लोगों को अयोध्या धाम की यात्रा का लाभ मिल सके इस दौरान भाजपा नेता राम अवतार अग्रवाल की मांग पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने भी इस संबंध में शीघ्र ही आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।




