
सक्ती। 31 अक्टूबर 2024 को सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वी जयंती के अवसर पर 29 अक्टूबर 2024 मंगलवार को सुबह 7 बजे से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से सामुदायिक भवन सक्ती तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष दिवाली पड़ने के कारण, रन फॉर यूनिटी का आयोजन 29 अक्टूबर को किया जा रहा है। विदित रहे कि हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है।
रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य क्या है?
इस दौड़ का उद्देश्य सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करना, सभी में एकता की भावना जागृत करना और सरदार वल्लभ भाई जी द्वारा किए गए कार्यों को याद करके उन्हें सम्मान देना है।




