
-
नगर पालिका अध्यक्ष व सीएमओ के साथ विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन भी रहे मौजूद
-
हितग्राहियों ने किया नगरपालिका का धन्यवाद
-
गेवाडीन ने कहा-पात्र हितग्राहियों को शीघ्र ही होगी आवास आवंटन की प्रक्रिया
सक्ती। नगर पालिका परिषद सक्ती द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान दिलाने और पीएम आवास योजना से लाभान्वित करने शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में आवेदन देने बड़ी संख्या में हितग्राही पहुंचे।
सामुदायिक भवन में आयोजित शिविर के दौरान स्थानीय विधायक डॉ चरण दास महंत के विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन ने बताया केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रथम चरण में आवासहीन हितग्राहियों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ऐसे हितग्राही जिन्हें प्रथम चरण में आवास की सुविधा नहीं मिल पाई थी और जो अभी तक आवास की सुविधा से वंचित है, उन्हें द्वितीय चरण प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में सर्वेक्षण के माध्यम से चिन्हांकित करते हुए आवास के लिए आवेदन की प्रक्रिया और आवास उपलब्ध कराए जाने आज कैंप के माध्यम से उनके आवेदन प्राप्त किए गए है, एवं शीघ्र ही नगर पालिका शक्ति द्वारा उपरोक्त आवेदन देने वाले सभी हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल, नगर पालिका विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह ने बताया प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के हितग्राही सर्वेक्षण एवं आवास योजना का लाभ लेने वाले पात्र हितग्राहियों के लिए सामुदायिक भवन में कैंप लगाया गया है जहां इन सभी हितग्राहियों को शासन से मिलने वाली योजना के संबंध में बताया गया एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन लिए गए। शिविर के आयोजन में नगर पालिका के कर्मचारी केसरी द्विवेदी, शिवानी गुप्ता, इब्राहिम खान, वेद जायसवाल, रोहिणी कुमार, नंदलाल यादव, रियाजुद्दीन शाहिद अन्य कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।




