छत्तीसगढ़

तालाब में डूबने से पंचायत सचिव की मौत

सक्ती । सक्ती जिले के ग्राम पंचायत अचानकपुर में पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ रेशम लाल सिदार की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक पंचायत सचिव रेशम लाल सिदार 25 नवंबर सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे अपने गृहग्राम अमलडीहा के एक तालाब में नहाने गए, लेकिन अचानक गहरे पानी में डूब जाने के कारण उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने उनका शव पानी में तैरते पाया, जिसकी सूचना सक्ती थाने में दी गई। मौके पर पहुंचकर सक्ती पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा उपरंात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। सक्ती जिला पंचायत सचिव संघ ने सचिव रेशम लाल सिदार की आकस्मिक मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles