छत्तीसगढ़

नरेन्द्र ठाकुर “एडी” नहीं रहे…रायपुर स्थित एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल में उपचार के दौरान हुआ निधन

गौसेवा समिति सक्ती के संस्थापक मयंक सिंह के पिता नरेन्द्र ठाकुर को दी गई श्रद्धांजलि

सक्ती। गौ सेवा समिति सक्ती के संस्थापक मयंक सिंह ठाकुर के पिता एवं लोगों के बीच एडी के नाम से मशहूर वार्ड क्र. 12 नवधा चौक निवासी, शहर के प्रतिष्ठित नागरिक नरेन्द्र ठाकुर का रायपुर स्थित एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल में उपचार के दौरान निधन हो गया।

विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ “एडी” का उपचार रायपुर में जारी था। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार बिलखता छोड़ गए। आज सायं सक्ती स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहर के प्रतिष्ठित विष्णु सर्विस सेंटर में दशकों तक उन्होंने सेवाएं दी। अपनी व्यवहार कुशलता के कारण वे लोगों के बीच ‘एडीÓ के नाम से जाने जाते थे। उनके निधन पर गौ सेवा समिति शक्ति सहित विभिन्न संस्थाओं ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Related Articles