छत्तीसगढ़
नगर पंचायत डभरा के पार्षद पति पर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल

सक्ती/डभरा। नगर पंचायत डभरा के एक पार्षद पति के विरूद्ध छेड़छाड़ की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
विदित हो कि 6 नवम्बर को डभरा नगर पंचायत की एक प्लेसमेंट महिला कर्मचारी और 8 नवम्बर को स्वच्छता दीदी की पूर्व सुपरवाइजर ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए आरोपी पार्षद पति को पति रमेश बंजारे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।




