मितानिनों का किया गया सम्मान, ग्राम पंचायत हरदा में मनाया गया मितानिन दिवस, सरपंच ने मितानिनों के कार्य की प्रशंसा की, कहा- शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में मितानिनों की महती भूमिका

सक्ती। सक्ती विकासखंड के ग्राम पंचायत हरदा के अंतर्गत ग्राम गौरमूडा में मितानिन दिवस के अवसर पर सरपंच गौरीशंकर यादव की उपस्थिति में मितानिनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सरपंच श्री यादव ने मितानिनों द्वारा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में मितानिनों की भूमिका को अहम बताते हुए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा भी की।
23 नवंबर को मितानिन दिवस के मौके पर शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत हरदा के ग्राम-गौरमूडा में मितानिन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सरपंच गौरीशंकर यादव की उपस्थिति में मितानिनो बहनों को सम्मानित किया गया। सरपंच गौरीशंकर यादव ने कहा कि आज मितानिन बहनों का कार्य प्रशंशनीय है। मितानिन बहने आज गांव में लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में जहां अपनी अहम भूमिका निभाती हैं लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां देते हुए उन्हें ठीक करने की दिशा में भी योगदान देती हैं, तथा मितानिनों के इन कार्यों पर हम सभी ग्राम वासी उनका आभार व्यक्त करते हैं।
इस अवसर पर पंचायत के सरपंच गौरीशंकर यादव के साथ ही पंच गण- गोपाल सिंह, चित्रभान सिंह,समुंद कुंवर, राज सिंह, नर्सिंग नेताम,शासकीय शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक मौजूद थे, साथ ही इस दौरान ज्योति चौहान, सरस्वती सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन बहने पुष्प लता राज,सविता, कुसुम प्रमुख रूप से मौजूद रहे।




