प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में महाशिवरात्रि महोत्सव तथा ध्वजारोहण का भव्य आयोजन किया गया




सक्ती – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष सभी शहर में संचालित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन 19 फरवरी बुधवार को आयोजित किया गया सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित किया गया ,कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहे। श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा की प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय का अर्न्तराष्ट्रीय मुख्यालय, आबू पर्वत, राजस्थान में स्थित है। यह संस्थान अपने 4000 सेवाकेन्द्रों के द्वारा 145 देशों में विश्व के पाँचों महाद्वीपों में स्व-सशक्तिकरण एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन के साथ-साथ नैतिक उत्थान का कार्य सतत् कर रही है। यह संयुक्त राष्ट्र संघ में गैर सरकारी संस्था के रूप में सदस्य है एवं संयुक्त राष्ट्र संघ के सामाजिक, आर्थिक परिषद् तथा यूनिसेफ में सलाहकार सदस्य भी है। वर्तमान समय त्रिमूर्ति शिव परमात्मा, सर्व के भाग्य विधाता, पुरुषोत्तम संगमयुग पर अपने खुले भण्डारे से, सर्व की झोलियाँ भर रहे हैं। वे सतयुगी स्वर्णिम संसार स्वर्ग की स्थापना भी कर रहे हैं। उनके साथ अर्न्तराष्ट्रीय मुख्यालय माउण्ट आबू से राजयोगी, तपस्वी ब्रह्माकुमार “बालू भाईजी” के सानिध्य में सर्वधर्म आत्माओं के पिता परमात्मा निराकार शिव की जयन्ती के अवसर पर शिवरात्रि महोत्सव एवं ध्वजारोहण कार्यकम किया गया है,साथ ही नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान भी किया गया जिसमें वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद लालू प्रधान,वार्ड नंबर 5 के पार्षद भरत यादव,वार्ड 16 के पार्षद लाला सोनी,वार्ड नंबर 17 के निर्दलीय पार्षद ताहिर खान का सम्मान किया गया।जिसमें विमल अग्रवाल,तपेश शर्मा,सोनू कुरेशी,गौतम पत्रकार,राहुल अग्रवाल,सहित ब्रह्माकुमारी की बहने और भैया उपस्थित रहे।