छत्तीसगढ़

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेनका जायसवाल के निवास में नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने केक काटकर सपरिवार मनाया जन्मदिन

सक्ती। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत का जन्मदिन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। जन्मदिन के शुभ अवसर पर डॉ. महंत ने तुर्रीधाम में भोलेनाथ के दर्शन किए। इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती मेनका जायसवाल, रूपेश जायसवाल के निवास में केक काटकर सपरिवार उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया। डॉ. महंत को उनके शुभचिंतकों ने जन्मदिन की बधाईयां दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर काफी संख्या में कांग्रेस के जिला पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Related Articles