छत्तीसगढ़

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दिवंगत कपूरचंद निगानियां को दी श्रद्धांजलि

डॉ. महंत ने कहा, “हमेशा आपके साथ रहूंगा” ..

सक्ती। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती के लोकप्रिय विधायक डॉ. चरणदास महंत ने नगर की प्रतिष्ठित फर्म ‘कपूरचंद जितेश कुमार निगानियां’ और ‘माँ महामाया गुड्स गैरेज’ के संचालक जितेश कुमार निगानिया एवं विकास कुमार निगानिया के निवास पर पहुंचकर स्वर्गीय कपूरचंद निगानियां (पिता स्व. श्री सेदुराम निगानियां) को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय निगानियां का निधन 28 अक्टूबर 2024 को हुआ था।

डॉ. महंत ने इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “जो आया है, उसे एक दिन जाना होता है। इस दुख की घड़ी में मैं आपके साथ था, हूं और हमेशा रहूंगा।” डॉ. महंत के इस आत्मीय समर्थन से परिवार को कठिन समय में संबल मिला।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डॉ. महंत के साथ कई प्रमुख स्थानीय नेता और समर्थक भी शामिल हुए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला पंचायत प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर, महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू), विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाड़ीन, श्यामसुंदर अग्रवाल, त्रिलोक चंद्र जायसवाल, घनश्याम पांडे, महबूब भाई, सुदेश शर्मा, भुरू अग्रवाल, कालू अग्रवाल, सादेश्वर गबेल, पीयूष राय, मनोज जायसवाल, अमित राठौर, राजीव जायसवाल, लखन लाल राठौर, रूपनारायण साहू, छोटे लाल यादव और निखिल चंद्रा सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

Related Articles